नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण करते विद्यार्थी। संवाद
कठुआ। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरुण गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर और सुरेश चंद असिस्टेंट डायरेक्टर और फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स कठुआ उपस्थित रहे। संवाद