बसोहली हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागी शिक्षकों के साथ। स्रोत : वि
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज सननघाट बसोहली में बालक और बालिका के अंडर-19 आयु वर्ग की खेलों का आयोजन किया गया।
इसमें वॉलीबॉल, कुश्ती, खो-खो, कैरम, शतरंज और कबड्डी सहित विभिन्न प्रकार के खेल में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्कूल के प्रधानाचार्य मक्खन लाल ने खेलों का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से खेलों को व्यक्तिगत जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित कर नशे से दूरी रहने का संदेश दिया। संवाद