फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पंजाब के पहलवान मेजर ने हरियाणा के पहलवान विक्रांत को चटाई धूल

Tue, 14 Oct 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गूंद में आयाेजित दंगल के दौरान ​भिड़ते पहलवान संवाद - फोटो : स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
- पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने दिखाए जौहर
विज्ञापन

- दंगल के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

कठुआ। नगरी से सटे गूंद गांव में होने वाले वार्षिक दंगल में बड़ी माली का मुकाबला डेरा बाबा नानक पंजाब के पहलवाल मेजर ने नाम कर लिया है। एक लाख के इनाम वाली इस माली में उन्होंने हरियाणा के पहलवान विक्रांत को पटखनी देकर जीत अपने नाम कर ली है। इसके बाद आयोजकों ने 60 हजार की नकद राशि से सम्मानित किया गया। वहीं, उपविजेता को 40 हजार रुपये नकद प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
सोमवार की दोपहर को धूमधाम से आयोजित किए जाने वाले दंगल का शुभारंभ होने के बाद पहले स्थानीय पहलवानों ने जौहर दिखाए। इसके बाद जब दंगल में आए पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतर कर अपने दांवपेंच का प्रदर्शन किया तो वहां मौजूद हजारों खेल प्रेमियों का उत्साह अपने चरम पर दिखाई दिया जो देर शाम को होने वाले मुख्य बड़ी माली तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल आयोजक अजीत सिंह उर्फ जीतू ने बताया कि वार्षिक रूप में होने वाला आयोजन समस्त ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से किया गया है। इससे इस तरह के पारंपरिक खेलों से युवाओं में ऊर्जा और भाईचारे की भावना का संचार हुआ है। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल और प्रशासन का आभार जताया। दंगल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव गोपाल महाजन विशेष रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें