कठुआ जिले की तहसील हीरानगर के साथ लगते चढ़वाल में लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात तीन लुटेरों ने तेजधार हथियार और पिस्तौल के दम पर एक दुकानदार से लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए।
लुटेरों की ये वारदात सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। इसमें देखा जा सकता है कि दो लुटेरे हाथ में तेजधार हथियार लिए दुकानदार को धमकाते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित ने बताया है कि लुटेरे तीन थे। इनमें से एक बाहर बाइक पर खड़ा रहा, जबकि दो दुकान के भीतर घुसे और उससे नकदी लेकर भाग निकले। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की धर-पकड़ शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के साथ ही आसपास के कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।