फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hiranagar: चड़वाल में तेजधार हथियार के दम पर दुकानदार को लूटा, नकदी लेकर हुए फरार, सीसीटीवी में वारदात कैद

Thu, 18 May 2023 12:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हीरानगर के साथ लगते चढ़वाल में लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात तीन लुटेरों ने तेजधार हथियार और पिस्तौल के दम पर एक दुकानदार से लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
हीरानगर: सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अरुण खजूरिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ जिले की तहसील हीरानगर के साथ लगते चढ़वाल में लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात तीन लुटेरों ने तेजधार हथियार और पिस्तौल के दम पर एक दुकानदार से लाखों की नकदी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लुटेरों की ये वारदात सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। इसमें देखा जा सकता है कि दो लुटेरे हाथ में तेजधार हथियार लिए दुकानदार को धमकाते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पीड़ित ने बताया है कि लुटेरे तीन थे। इनमें से एक बाहर बाइक पर खड़ा रहा, जबकि दो दुकान के भीतर घुसे और उससे नकदी लेकर भाग निकले। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों की धर-पकड़ शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के साथ ही आसपास के कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें