फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बसोहली में की जांच, सैंपल भरे

Tue, 14 Oct 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग के अ​धिकारी बसोहली क्षेत्र में खाद्य सामग्री के सैंपल भरते हुए विभा
विज्ञापन
कठुआ। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के पहाड़ी इलाकों में भी जांच तेज कर दी है। बसोहली के मुख्य बाजार और मारता नगरोटा में विभाग ने जहां खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भरे वहीं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंस राज अंदोत्रा ने विभिन्न इलाकों में औचक जांच की। खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यवसायियों के यहां जांच के साथ ही उन्हें हिदायतें भी जारी की गई हैं। अधिकारी ने मौके पर ही खोया बर्फी के दो, खजूर मिठाई के एक और बेसन लड्डू के एक सैंपल भरे। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा एक्ट की सेक्शन 69 के तहत एक चालान भी किया गया।
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्ता युक्त सामग्री बेचने और पैकेजिंग पर आवश्यक विवरण अंकित करने की सख्त हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध सामग्री की सूचना तुरंत विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें