कठुआ। घाटी रेलवे फाटक के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों की पहचान सुरेश सिंह (40) पुत्र ओवीर सिंह निवासी रथाना, जम्मू, विक्रम सिंह (45) पुत्र बलबीर सिंह निवासी जसरोटा और सुनील सिंह (40) निवासी मीरपुर के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घायलों को तुरंत जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद