शहर के मुखर्जी चौक में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
- फोटो : samba news
कठुआ। सावन माह के उपलक्ष्य पर शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। रविवार को शहर में चार अलग-अलग स्थानों पर भंडारे करवाए गए। भंडारों में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के मुख्य बाजार में स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से आयोजित होने वाले भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कॉलेज रोड पर सुपर बाजार के पास पुलिस लाइन रोड और शहर की प्राचीन बावलियों पर भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के मुखर्जी चौक में भंडारे के आयोजकों में शामिल नरेश कुमार कालू ने बताया कि हर सावन माह में दुकानदारों के सहयोग से भंडारा करवाया जाता है। संवाद