कठुआ। सावन माह पर शहर में धार्मिक गतिविधियां जारी है। इस क्रम में वार्ड पांच में भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से किए जाने वाले आयोजन में बढ़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के संबंध में स्थानीय दुकानदार रवि मेहरा ने बताया कि इस भंडारे का आयोजन आठवीं बार किया जा रहा है। इसमें सभी दुकानदार का सहयोग रहा। संवाद