कठुआ। पुलिस टीम ने चनग्रां और आसपास के इलाकों में दबिश देकर 300 लीटर लाहन को मौके पर ही नष्ट कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे 20 लीटर देसी (अवैध) शराब और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए हैं। थाना प्रभारी संदीप चिब ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान अर्जुन के रूप में हुई है। उससे 20 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद