चार साहिबजादों के शहीदी पर्व पर दूध का लंगर लगाए जाने की जानकारी देते हुए संवाद
कठुआ। कठुआ सिख नौजवान सभा चार साहिबजादों की याद में आज गर्म दूध का लंग लगाएगी। यह जानकारी सभा के प्रधान लखविंदर सिंह बम्पी ने दी।
उन्होंने बताया कि इन बलिदानियों की याद में सभा की ओर से पिछले पंद्रह सालों से सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन जिले भर की संगत से सहयोग से किया जाता है। 28 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जीएमसी कठुआ में हर रोज शाम 5 बजे से 8 बजे तक लंगर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बाल आश्रम, वृद्धाश्रम और शहर के मदरसे में गर्म दूध का लंगर परोसा जाएगा। इस मौके पर जगदीप सिंह जग्गा, गुरविंदर पाल सिंह, मनप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, दीपक बाली, राजिंदर सिंह बंटी भी मौजूद रहे।