फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लखनपुर-बसोहली मार्ग पर बसंतपुर में निर्माणाधीन पुल के पास भूस्खलन

Tue, 12 Aug 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मलबा आने से बंद हुआ लखनपुर बसोहली मार्ग। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर-बसोहली मार्ग पर बंसतपुर में निर्माणाधीन पुल के पास भारी भूस्खलन हुआ। जिससे एक बार फिर से सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। हालांकि निर्माण एजेंसी ने सड़क पर आए मलबे को हटाने का काम तत्काल शुरू करवाया जिस कारण दोपहर बाद सड़क पर आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में रविवार रात से शुरू हुई जोरदार बारिश से जिले के पहाड़ी क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हुई है। इस दौरान जहां कई कच्चे मार्ग कीचड़ और फिसलन के कारण आवागमन के अनुकूल नहीं रहे। वहीं कई स्थानों पर भूस्खलन के आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। भारी बारिश के कारण पहाड़ों से पसिया गिरने के बाद मलामन से मोट्टा बीओर मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें