फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मजदूरों की श्रम कानूनों को लेकर जागरूकता ही असली सशक्तीकरण

Sun, 12 Oct 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
श्रम उत्सव के दौरान नुक्कड़ नाटक से प्रस्तुति देते कलाकारसंवाद
विज्ञापन
- श्रम उत्सव का आयोजन कर लाखों की सहायता की वितरित
विज्ञापन


कठुआ। श्रम विभाग की ओर से श्रम उत्सव का आयोजन किया गया। शनिवार को राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के सभागार में आयोजित उत्सव के दौरान श्रमिकों को उनके अधिकार सहित सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संगठित, असंगठित व निर्माण क्षेत्र से जुड़े 300 से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया। एक दिवसीय श्रम उत्सव के दौरान 150 श्रमिकों को भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड के साथ पंजीकरण किया गया। इसके अलावा 80 से ज्यादा मजदूरों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जिनमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन के तहत नामांकित किया गया। इसके अलावा कलाकारों की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर श्रमिकों को उनके अधिकार और श्रम की गरिमा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम आयुक्त चरणदीप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि श्रमिक सामाजिक विकास की रीढ़ हैं और श्रम कानूनों की जागरूकता ही उनके अधिकारों और सम्मान की पहली सीढ़ी है। सहायक श्रम आयोग कठुआ पियूषा खजूरिया ने कहा कि श्रमिकों का सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा कवच मजबूत करना हमारा मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव में श्रमिकों को लाखों रुपये की सहायता की वितरित

शनिवार को आयोजित श्रम उत्सव के दौरान श्रम आयुक्त चरणदीप सिंह ने विभिन्न योजनाओं के तहत 29 लाख 81 हजार की शिक्षा सहायता राशि वितरित की गई। यह राशि 495 निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को दी गई। इसके अलावा श्रम आयुक्त ने तीन मैधावी विद्यार्थियों को जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने लिए 50-50 हजार की राशि उपलब्ध करवाई गई। जबकि निर्माण के दौरान एक घायल श्रमिक को 5 लाख की सहायता राशि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें