-स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड 6, अमनोता और बुद्धि में चलाया जागरुकता अभियान।
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला में शनिवार को डेंगू के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिला भर में जून से लेकर अब तक मिले डेंगू मरीजों का आंकड़ा 599 हो गया। हालांकि शनिवार को चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को वार्ड 6, अमनोता और बुद्धि में में जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को डेंगू से बचने के लिए जरूरी अहतियात बरतने की सलाह दी। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने कहा कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर जमा हुए पानी में पनपता है। इसलिए पानी की टंकी, कूलर, पक्षियों के पीने के पानी के बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन, टायर, आदि से जमा पानी निकाल दें। पानी से भरे बर्तनों एवं टंकियों को ढंक कर रखें। डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है, इसलिए पूरे बदन को ढंकने वाले कपड़े पहनें।