फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीमेडिसिन सुविधा से समस्याएं होंगी दूर : डॉ. जितेंद्र सिंह

Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। कोरोना महामारी के समय डिजीटल कोविन प्लेटफार्म के माध्यम से 220 करोड़ टीकाकरण से भारत ने पूरी दुनिया को अचंभित किया। आज प्रदान की जाने वाली टेलीमेडिसिन सेवाएं दुनिया की बेहतर सेवाओं का मुकाबला करती हैं। उन्नत रोबोट सर्जरी भी भविष्य में टेलीमेडिसिन सेवाओं का उपयोग करके की जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और स्टार्ट-अप का मंत्र इन टेलीमेडिसिन मोबाइल सेवाओं में असाधारण चिकित्सा सुविधाओं के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह बातें बिलावर के मांडली में फ्री टेलीमेडिसिन स्टार्टअप मोबाइल शिविर डॉक्टर ऑन व्हील्स का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री डाॅ. जितेंद्र सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि इस टेलीमेडिसिन मोबाइल सेवा में पूरे शरीर का चेकअप शामिल है। इसके बाद एक सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टर द्वारा चेक-अप और एक प्रमुख चिकित्सक द्वारा परामर्श दिया जाता है। बिलावर में यह मुफ्त टेलीमेडिसिन सुविधा, पहुंच, उपलब्धता और सामर्थ्य की समस्याओं को दूर करेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब कोविन के माध्यम से देश ने 220 करोड़ नागरिकों को कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान चलाया तो पश्चिमी देशों ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। बताया कि जम्मू और कश्मीर में गैर-सरकारी स्रोतों से विशुद्ध रूप से प्रदान की जा रही पहली मोबाइल टेलीमेडिसिन सेवा का यह तीसरा चरण है। पहले चरण में जिला डोडा में दूरदराज गंदोह में 60 से अधिक गांवों को कवर किया गया था और दूसरे चरण में जिला कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ स्थित दूर-दराज के गांवों को कवर किया गया था। मंत्री ने कहा कि बिलावार के मांडली में मुफ्त टेलीमेडिसिन मोबाइल शिविर को उत्तर भारत और दक्षिण भारत से संबंधित दो स्टार्टअप समूहों द्वारा चलाया जा रहा है। डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि आमतौर पर एक मेट्रो अस्पताल में एक मरीज को पचास हजार रुपये से अधिक खर्चा आएगा और उपचार में दो से तीन सप्ताह का समय भी लगेगा। लेकिन इस तरह की टेलीमेडिसिन सुविधा से न पहुंचने की जरूरत होगी और न ही उपलब्धता की। यह विशेष रूप से कमजोर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के लिए सभी समस्याओं को हल करेगी। यह टेलीमेडिसिन सुविधा 60 से ज्यादा कैंप लगाएगी। जिसमें सौ से ज्यादा बसोहली, बिलावर के गांव को कवर किया जाएगा। साथ ही तीन हजार से अधिक आबादी को इसके माध्यम से कवर करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें