फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवा राजपूत सभा के समर्थन में दयाला चक में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Aug 2023 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हीरानगर। सरोर टोल प्लाजा को लेकर युवा राजपूत सभा की ओर से शुरू किए गए संघर्ष के समर्थन में वीरवार को दयाला चक में कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने कहा कि बिना सड़कों के टोल का विरोध कर रहे राजपूत सभा के पदाधिकारी की गिरफ्तारी से जाहिर होता है कि प्रदेश प्रशासन और केंद्र सरकार जम्मू के लोगों को कुचलना चाहती है। अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इससे यह साबित होता है कि प्रदेश में अपने हक की बात रखना कोई अपराध हो गया है। उन्होंने कहा प्रशासन को समझ लेना चाहिए कि जम्मू का डोगरा जागरूक हो चुका है और वह अपने हक की लड़ाई शुरू कर चुके हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश डोगरा ने कहा जम्मू कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद यहां के हालात बेहद बदतर हो चुके हैं। प्रदर्शन में अनंत राम डोगरा, सतीश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें