फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं वार्ड दो के लोग

Fri, 25 Aug 2023 12:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड दो कि लगभग 500 आबादी को लो वोल्टेज की समस्या के कारण पिछले कई सालों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों ने कई बार बिजली विभाग से गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की, लेकिन आज तक बिजली विभाग ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया। नतीजतन लो वोल्टेज के कारण बिजली पर चलने वाले उपकरण केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। लोगों ने कहा की कि लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो हो रही है, लेकिन संबंधित विभाग ने आज तक उनकी जायज मांग को पूरा नहीं किया। लोगों ने कहा कि हर महीने वह बिजली के बिलों का बराबर भुगतान करते हैं, इसके बावजूद बिजली विभाग लोगों को सही प्रकार से सुविधा उपलब्ध करवाने में विफल हो गया है। स्थानीय निवासी लेखराज, सुदेश सिंह, ओमप्रकाश, जगदीश राज, काकाराम और अन्य लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है के जल्द से जल्द वार्ड दो कोटी में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए, जिससे पिछले कई वर्षों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें