फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खराब ट्रांसफार्मर की वजह से तीन दिनों से अंधेरे में रह रहे सौ परिवार

Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत कंधारनू के वार्ड 2 पंताल इलाके में ट्रांसफार्मर के खराब होने की वजह से लगभग सौ परिवार पिछले 3 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कुछ दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। इसके बाद नया ट्रांसफार्मर 22 जुलाई को लगाया गया था, लेकिन यह भी खराब हो गया। 3 दिन बीत जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला। इससे गांव के लोग गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं रात के समय भी गांव में अंधेरा रहता है और बरसात के इस मौसम में लोग उमस भरी गर्मी में परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है। कुछ लोग तो अपने निजी स्तर पर जनरेटर चलाकर गुजारा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में अनिल कुमार, रोशन कुमार, परमानंद, कमल किशोर, सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी रोमेश कुमार आदि ने बताया कि पिछले 3 दिन से बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद है, जिससे वह परेशान हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। बिजली विभाग के सबडिवीजन रामकोट के सहायक कार्यकारी अभियंता विनोद कोतवाल ने कहा कि 33 केवी लाइन में मरम्मत के चलते शनिवार को ट्रांसफार्मर की जांच नहीं की जा सकी। रविवार को ट्रांसफार्मर को बदलने से पहले एक बार चेक किया जाएगा। यदि उचित वैल्यू ट्रांसफार्मर नहीं दे पाया तो उसको रविवार को बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें