रामकोट। पंचायत मकवाल के वार्ड 3 में शुक्रवार रात आंधी तूफान से गोपाल दास के मकान की छत की टीन उड़ गई। पीड़ित ने बताया कि वह बीपीएल की श्रेणी में आते हैं और कई वर्षों से पंचायत से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शेड की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनके नाम पर शेड सेक्शन नहीं हुआ। आज खुले आसमान में बारिश में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई और तहसीलदार रामकोट को नुकसान की जानकारी दी, लेकिन मौके पर कोई भी अधिकारी जायजा लेने नहीं पहुंचा। इस संबंध में तहसीलदार रामकोट जितेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित पटवारी को मौके का जायजा लेने को कह दिया गया है। सोमवार को वह मौके पर जाएंगे और हालात का जायजा लेंगे।