फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जमीनों से बेदखली और शौचालय न मिलने पर किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jun 2023 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






हीरानगर। सरकारी जमीनों से बेदखली और गांव में शौचालय न मिलने पर शुक्रवार को सीमावर्ती गांव मंडयाल में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के नेता धर्मपाल कुंडल ने कहा कि सरकार का दावा है कि हर घर शौचालय बनवाया गया है लेकिन इस गांव में अभी भी करीब 80 परिवार शौचालय बनने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा एक तरफ भाजपा सरकार के 9 साल बेमिसाल एक उत्सव की तरह मना रही है लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और है। लोगों को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। इसी दौरान उन्होंने सरकारी जमीनों पर की जा रही कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि 70 वर्षों से किसानों ने दिन-रात खेतों में खून पसीना बहा कर इसे उपजाऊ बनाया आज उन्हीं से जमीनें छीनी जा रही हैं। जिन परिवारों का गुजर-बसर पूरी तरह से इन जमीनों पर है उनके लिए सरकार का यह फैसला पूरी तरह से किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा गरीब किसानों के साथ रही है और आगे भी इनके हक की आवाज बुलंद करती रहेगी। गरीब लोगों और किसानों को उनका हक दिलाने के लिए अगर सड़कों पर उतरना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन में विनोद कुमार, नरेश कुमार, कमल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें