फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मोहल्ले के लोग आज भी हैं सड़क सुविधा से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। ढेर पंचायत के मोहल्ला पठियाल के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। मोहल्ले में 45 के करीब घर हैं लेकिन सरकार ने आज तक उनके मोहल्ले को सड़क संपर्क से नहीं जोड़ा। स्थानीय निवासी दुर्गादास पाठक, ओम प्रकाश पाठक, शमशुद्दीन और अन्य लोगों ने बताया कि यूं तो सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन उनका मोहल्ला आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। बताया कि कई बार सरकार से गुहार लगाया कि उनके मोहल्ले को सड़क संपर्क से जोड़ा जाए, लेकिन किसी ने भी उनके मोहल्ले को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए कोई पहल नहीं की। लोगों ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय पंचायत के साथ-साथ जिला विकास परिषद के सदस्य, ब्लाक चेयरमैन को समस्या के बारे में बताया है, लेकिन किसी ने भी समस्या का हल नहीं किया। देखरेख के अभाव में कच्चा रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मजबूरन मोहल्ले की करीब 300 आबादी को पैदल रास्ता तय करते समय ठोकरें खानी पड़ती हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द मोहल्ला पठियाल को सड़क संपर्क से जोड़ा जाए। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद रजाक ने बताया कि उनके विभाग की ओर से पठियाल मोहल्ले को सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए डीपीआर बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। सरकार की ओर से राशि जारी होने के बाद मोहल्ले को सड़क संपर्क से जोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें