कठुआ। कारगिल विजय दिवस पर राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स की ओर से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को कॉलेज के 17 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत चार किलोमीटर लंबी स्वच्छता यात्रा से की गई। जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने शहीदी चौक के अलावा शहीद कैप्टन सुनील चौधरी चौक पर साफ सफाई कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कॉलेज परिसर में शहीदों की याद में 300 से अधिक पौधों का रोपण किया। इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को शिक्षित करने के लिए एक स्मृति व्याख्यान दिया। इसके अलावा देशभक्ति पर आधारित चित्रकला और वाद-विवाद गतिविधियों को भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. सवी बहल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संवाद