कठुआ। लखनपुर और घाटी आउट पोस्ट की पुलिस टीमों ने अवैध तरीके से खनन सामग्री परिवहन करने के आरोप में तीन वाहनों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार घाटी पुलिस पोस्ट की टीम ने गश्त लगाते हुए एक डंपर पंजीकरण जेके21जी-3058, जबकि एक ट्रैक्टर ट्रॉली पंजीकरण पीबी68ए-8111 को जब्त किया है, जो बजरी से लदे हुए थे। वहीं, लखनपुर पुलिस ने एक डंपर पंजीकरण जेके08पी-2708 जब्त किया। पुलिस ने जब्त वाहनों को कानूनी कार्रवाई के लिए भूविज्ञान और खनन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। संवाद