जीएमसी कठुआ को पॉवरग्रिड की ओर से मिली सीटी स्कैन मशीनसूचना विभाग
सात करोड़ की मशीन से हर वर्ष 12 हजार मरीजों को मिलेगा लाभ
कठुआ। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ को कार्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत एक सीटी स्कैन मशीन सौंपी गई। सीमेंन कंपनी की अत्याधुनिक 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन हर वर्ष लगभग 12 हजार के करीब मरीजों को सुविधा प्रदान करेगी। सात करोड़ की लागत की यह मशीन तेज और सटीक जांच परिणाम उपलब्ध करवाने में माहिर मानी जाती है। जिससे कठुआ सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक जीएमसी कठुआ में एक ही सीटी स्कैन मशीन की सुविधा ली जा रही थी, अब इस नयी मशीन स्थापित होने से क्षमता दुगनी हो जाएगी। औपचारिक रूप से सीटी स्कैन मशीन सौंप जाने पर आयोजित समारोह में जिला उपयुक्त राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की साझेदारी जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने में अहम भूमिका रहेगी। कहा कि 128-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन की स्थापना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में पावर ग्रिड के कार्यकारी निदेशक तरुण बजाज एवं कार्यकारी निदेश सीएसआर जसबीर सिंह ने मशीन को बुधवार को औपचारिक रूप से जीएमसी प्रधानाचार्य सुरिंद्र अत्री को अन्य पैक्लटी सदस्यों की मौजूदगी में सौंपी गई। जिला उपायुक्त ने पावर ग्रिड से आग्रह किया वह भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में इसी प्रकार से सामाजिक योगदान करते रहे, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। डीसी ने ने इस अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा को जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इस मशीन के संचालन से न केवल मरीजों को समय पर जांच सुविधा मिलेगी बल्कि रेफरल मामलों में भी कमी आएगी।