शिविर में रक्तदान करते हाइवे अथारिटी के अधिकारी। संवाद
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ऑफ इंडिया (एनएचएआई) पीआईयू जम्मू की ओर से एमईआईएल कैंप बरनोटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान दानदाताओं से कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जबकि 60 से अधिक रक्तदाताओं ने पंजीकरण करवा कर समाज सेवा में योगदान दिया। इस मौके पर एनएचएआई पीआईयू जम्मू के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि यह शिविर समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से ऐसे नेक कार्यों में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर टीम जेके ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के कोर सदस्य संदीप मजोत्रा भी उपस्थित रहे। संवाद