फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गर्ल्स हाई स्कूल बनी में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट

Mon, 21 Jul 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पहाड़ी उपजिला बनी के लड़कियों के सरकारी हाई स्कूल में बैडमिंटन कोर्ट बनेगा। बैडमिंटन कोर्ट 15 लाख की लागत से तैयार होगा। जिसका निर्माण कार्य अगले छह महीनों के भीतर पूरा करवा लिया जाएगा। जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने इसके लिए निविदा खोल दी है। इसकी प्रक्रिया पूरी होते ही इसके निर्माण कार्य को शुरू हो जाएगा। इससे न केवल स्कूली छात्राओं को, बल्कि आसपास के युवाओं को बैडमिंटन में प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। स्कूल प्रशासन के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में पर्याप्त सुविधा न मिलने के कारण अक्सर छात्राओं की प्रतिभा को सही मंच नहीं मिल पाता है। उनकी प्रतिभा को उभारने और ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को को खेलों के लिए प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से ही स्कूल मैदान में स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से इस कोर्ट को तैयार किया जा रहा है। स्कूल हेेडमास्टर जगत राम ने बताया कि स्कूल के भीतर लड़कियों के खेलने के लिए कोई बेहतर सुविधा न होने का मामला विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह के संज्ञान में लाया गया था। उन्होंने स्पोर्ट्स काउंसिल के अधिकारी से बातचीत कर 14 लाख 99 हजार की लागत से इस बैडमिंटन कोर्ट को तैयार करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया वर्तमान में 350 से ज्यादा छात्राएं इस स्कूल में पढ़ाई करने के लिए आती हंै, उन्हें सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें