फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 200 से 2000 तक के पैक की मांग

Sat, 18 Oct 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के बाजारों में गिफ्ट पैक की मांग ने जोर पकड़ लिया है। मिठाई की पारंपरिक परंपरा को पीछे छोड़ते हुए अब लोग आकर्षक पैकेजिंग में मिलने वाले बेकरी, कंफेक्शनरी और ड्राई फ्रूट्स को उपहार स्वरूप देना पसंद कर रहे हैं। बाजारों में उपलब्ध 200 से 2000 तक की कीमत के यह गिफ्ट पैक ग्राहकों को रिझा रहे है। इस बदलते रुझान ने न केवल व्यापारियों को लाभ पहुंचाया है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी एक सुरक्षित और आकर्षक विकल्प प्रदान किया है। दीपावली के इस शुभ अवसर पर कठुआ के बाजारों में गिफ्ट पैक की चमक ने रौनक को और भी बढ़ा दिया है। शहर के बाजार सहित शहीदी चौक, कॉलेज रोड और औद्योगिक क्षेत्र में दुकानों पर रंग-बिरंगे गिफ्ट पैक सजे गए हैं। वहीं, कई दुकानदारों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए कस्टमाइज्ड गिफ्ट पैक भी तैयार किए हैं। स्थानीय दीपक गुप्ता के अनुसार दीपावली से चार दिन पहले ही उपहार देने का सिलसिला शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें