कठुआ में बैठक करते पूर्व सैनिक। संवाद
कठुआ। जम्मू-कश्मीर एक्स सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने कॉलेज रोड स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार किया गया। एसोसिएशन के चेयरमैन ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि आमतौर पर ऐसे आयोग में निचले स्तर के कर्मचारियों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं हो पाता है। इस कारण उनकी आकांक्षाएं पूरी नहीं हो पाती। लिहाजा इस बार गठित होने वाले आयोग में इस वर्ग को भी भागीदारी दी जानी चाहिए। बैठक के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि अगामी 30 जुलाई को गायत्री गोशाला बेडिया पत्तन में पाैधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सभी पूर्व सैनिक इस कार्यक्रम में वह शामिल होकर एक पौधा अपनी मां के नाम से जरूर लगाएं। संवाद