गिरधारी लाल डोगरी की जयंती पर उन्हें हीरानगर डिग्री कॉलेज में दी गई श्रद्धांजलि। विज्ञप्ति
हीरानगर। पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की जयंती पर गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज परिसर में संकाय के सदस्यों और छात्रों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने कहा कि गिरधारी लाल डोगरा का जनसेवा के प्रति समर्पण, सादगी और सत्यनिष्ठा पीढि़यों को प्रेरित करती रहेगी। संवाद