फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पांच कनाल सरकारी भूमि से प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाया

Wed, 15 Oct 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से बात करते हुए लोगसंवाद
विज्ञापन
- शहर से सटे गांव लुड्डन में कच्चे और पक्के निर्माण गिराए
विज्ञापन


कठुआ। शहर से सटे गांव चक लुड्डन में सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए पांच कनाल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। तहसीलदार कठुआ विक्रम कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से अवैध रूप से कच्चे और पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारी परिवार ने प्रारंभ में विरोध जताया लेकिन अधिकारियों की सख्ती के आगे प्रतिरोध कमजोर पड़ गया। अधिकारियों ने मौके पर ही अतिक्रमणकारी परिवार को निर्देश दिए कि वे तत्काल अपना सामान हटाएं। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सामान हटाए जाने के बाद राजस्व विभाग ने लगभग एक घंटे तक चली कार्रवाई में पूरी पांच कनाल भूमि को कब्जे से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार विक्रम कुमार ने स्पष्ट किया कि उक्त भूमि को पहले ही अतिक्रमण घोषित किया जा चुका था और संबंधित पक्ष को स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों की अवहेलना के बाद यह कार्रवाई आवश्यक हो गई। उन्होंने कहा कि यह भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी गई थी, जिसका लाभ पूरे गांव को मिलता है। ऐसी भूमि पर अवैध कब्जा न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जनहित के विरुद्ध भी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करता है, तो उसके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को क्षेत्र में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अन्य संभावित अतिक्रमणकारियों को भी चेतावनी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें