फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में विशेष समिति गठित

Tue, 22 Jul 2025 01:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शिक्षा विभाग ने कठुआ जिले में शिक्षकों के सुव्यवस्थित स्थानांतरण के उद्देश्य से एक विशेष समिति का गठन किया है। शिक्षा मंत्री से मिले निर्देश के बाद कमेटी को विद्यार्थी शिक्षक अनुपात के आधार पर जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में 25 जून को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने निर्देश जारी किए थे। आदेश के अनुसार प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत उन शिक्षकों को स्थानांतरित किया जाएगा जिनका स्कूलों का विलय हो चुका है। आदेश के अनुसार समतल क्षेत्रों में 1:10 और पहाड़ी क्षेत्रों में 1:20 का अनुपात रखा जाएगा। समिति में अंजना मन्याल (जिला शिक्षा योजना अधिकारी) को संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि अन्य सदस्यों में पंकज शर्मा (वरिष्ठ प्रवक्ता, हायर सेकेंडरी स्कूल प्लासी), जीवन ज्योति (प्रवक्ता, हायर सेकेंडरी स्कूल सननघट), रणबीर सिंह (प्रवक्ता, हायर सेकेंडरी स्कूल धार महानपुर) और सहायक के रूप में मुकेश सिंह (जूनियर सहायक, शिक्षक अनुभाग) शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें