कठुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और कॅरिअर मार्गदर्शन को लेकर लिटिल एंजेल हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रिगेडियर अंजन कुमार बसुमातरी ने विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सेना में युवाओं को करियर बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल रणनीति सहित इसके संचालन, रणनीतिक और मानवीय पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इससे उपस्थित विद्यार्थियों के बीच जोश भर दिया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।