फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सीयूईटी में दूसरे राउंड की दाखिल प्रक्रिया पूरी

Fri, 25 Jul 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले के दो सीयूईटी कॉलेजों में दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों राउंड में राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में विभिन्न विषयों के लिए चयनित कुल 405 में से सिर्फ 177 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। वहीं, डिग्री कॉलेज हीरानगर में दो राउंड में चयनित 78 विद्यार्थियों में अब तक सिर्फ 30 ने ही दाखिला लिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो सीयूईटी परीक्षा के तहत कॉलेजों में दाखिला लेने में विद्यार्थियों का अभी तक कम ही रुझान सामने आए हैं। विद्यार्थियों के कम रुझान देखते हुए नॉन सीयूईटी कॉलेजों में बीते 22 जुलाई से ही ऑन द स्पॉट दाखिला देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में इस शैक्षणिक सत्र में कितने दाखिले होते हैं। इसकी तस्वीर 27 जुलाई को स्पष्ट हो पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें