कठुआ। मांगों को लेकर एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने डीसी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने न्यायिक कार्यों के स्थगन और आम नागरिकों को हो रही असुविधा पर चर्चा की। डीसी ने समिति को आश्वासन दिया कि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को अगले एक महीने में कठुआ शहर में स्थापित किया जाएगा। साथ ही यह स्पष्ट किया कि जिला उपभोक्ता फोरम एवं सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) न्यायालय भी अपने वर्तमान स्थानों पर ही कार्य करते रहेंगे। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने डीसी कठुआ को बार रूम में शनिवार को आमंत्रित किया है। बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता अभिषेक खजूरिया ने बताया कि फिलहाल तब तक के लिए बार एसोसिएशन ने सभी न्यायालयों में कार्य शनिवार 19 जुलाई 2025 तक स्थगित रखने का निर्णय लिया है। संवाद