कठुआ। रेलवे पुलिस ने बुद्धि रेलवे क्रॉसिंग के पास नशा तस्करी के आरोप में दो युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 6.70 ग्राम हेराेइन बरामद की है। रेलवे पुलिस ने फाटक के पास नियमित जांच के दाैरान स्कूटी को रोककर दो युवाओं के कब्जे से हेरोइन पदार्थ बरामद की। आरोपियों की पहचान अभिषेक शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी वार्ड संख्या 6 कठुआ और बॉबी चौहान पुत्र बलबीर सिंह निवासी वार्ड संख्या 12 कठुआ के रूप में हुई है। संवाद