कठुआ। जम्मू-कश्मीर एक्साइज विभाग की प्रवर्तन टीम ने लखनपुर क्षेत्र में एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन से 1464 बोतलें अवैध शराब बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार लखनपुर टोल पोस्ट क्षेत्र में एक्साइज विभाग की टीम ने एक नियमित रात्रि नाका स्थापित किया था। ड्यूटी के दौरान टीम ने महिंद्रा बोलेरो पिकअप से तलाशी के दाैरान भारी मात्रा में अवैध शराब पाई गई। संवाद