हीरानगर। बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर सहसवां मोड़ के पास वन विभाग की टीम ने एक ट्रक को भरी हुई मिश्रित लकड़ी के साथ जब्त कर लिया। यह कार्रवाई जसरोटा फारेस्ट रेंज की टीम ने की। जानकारी के अनुसार बीओ आशीष कुमार के नेतृत्व में नाके के दौरान ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक चालक नाका देखकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से अवैध ढंग से ले जाई जा रही लकड़ी बरामद की गई। विभाग ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद