फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बाइक से गिरकर युवक की माैत, दूसरा घायल

Sun, 12 Oct 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। बोड़ा से सटे चैलड़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार (46) पुत्र हीरा लाल निवासी नेहरू नगर पठानकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब रमेश कुमार मोटरसाइकिल से गिर गया जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, एक अन्य सड़क दुर्घटना लखनपुर में बसोहली मोड़ पर हुई जिसमें ट्रैक्टर की टक्कर लगने से राहगीर तजिंदर कुमार (33) पुत्र योगराज निवासी करदोह लखनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें