जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगितासंवाद
जिला पुलिस लाइन में चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन
कठुआ। जिला पुलिस लाइन में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी रही। अंडर-19 आयुवर्ग के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे दिन दो मुकाबले करवाए गए। इसमें हीरानगर और बनी की टीमों ने जीत हासिल की।
पहला मैच आरसीसी बिलावर और बनी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें आरसीसी बिलावर पहले बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रॉयल क्रिकेट टीम हीरानगर ने 13.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दोपहर बाद दूसरा मैच बनी क्रिकेट क्लब और आरसीए के बीच हुआ। इसमें आरसीए ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बनी क्रिकेट क्लब ने 9 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संगम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।