कठुआ। जंगलोट क्षेत्र से सटे पटियारी गांव में जारी हर-हर महादेव क्रिकेट प्रतियोगिता छठे दिन भी स्थगित रही। इसकी जानकारी आयोजन कमेटी के सदस्य दीपक शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जारी प्रतियोगिता के लिए मैदान की स्थिति क्रिकेट के मुकाबले करवाने के योग्य नही थी। इसे आज ठीक करवा दिया गया है। अब शुक्रवार से तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता करवाई जाएगी। संवाद