कठुआ। शहर के निकटवर्ती गांव सेंपर सपला में पैसों के लेनदेन के एक मामले में हुई मारपीट में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद दोनों घायलों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं, घायलों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन मोहिंदर पाल (45) पुत्र गुरदास चंद और उनकी पत्नी राधा रानी (32) ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से कुछ पैसे उधार लिए थे। जिसके एवज में वह उनकी फसल की कटाई का काम भी कर रहे थे। रविवार की रात उसने फोन कर उस पर एकमुश्त पैसे चुकाने के दबाव बनाया। एकमुश्त पैसे न होने के कारण सुबह वह उनके घर आया और पहले मारपीट की। इसमें वह दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। संवाद