फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कॉलेज विद्यार्थियों ने लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 12 Aug 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज महानपुर ने विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान चलाया। सोमवार को अभियान की शुरुआत गोद लिए गांव रेहाल्ता से की गई।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यार्थियों कॉलेज परिसर के भीतर प्रशासनिक ब्लॉक में साफ सफाई की गई। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने संकाय सदस्यों के साथ मिलकर गांव में बिखरा हुआ कूड़े को साफ कर स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। साथ ही कचरे का उचित पृथक्करण भी सुनिश्चित किया गया। यह अभियान उन्नत भारत अभियान (यूबीए) और शिक्षित भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था। जिसमें यूबीए समन्वयक निशा कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई। दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासनिक खंड की सफाई की गई। इसमें विभिन्न सेमेस्टरों के 40 से अधिक छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया। संकाय सदस्यों ने छात्रों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा, डॉ. सपना देवी, प्रो. बिंती शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें