फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राजमा फसल के प्रति किसानों को किया जागरूक

Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी के भंडार में किसानों को जानकारी देते कृ​षि विशेषज्ञ जागरूक पाठक
विज्ञापन
कठुआ/बनी। भंडार पंचायत में खरीफ की फसल के दौरान संभावित बीमारियों को लेकर किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कृषि विभाग के कार्यक्रम में भद्रवाही राजमा पैदा करने वाले किसान उपस्थित रहे। कृषि विस्तार अधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने किसानों को बरसात के मौसम में राजमा की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले राजमा वीविल लारवा के बारे में विस्तार से बताया। अधिकारियों ने किसानों को समय रहते लारवा की पहचान करने और उसके उपाय करने पर जोर दिया। इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से सुरेश कुमार (एईए), खेम राज और सुनील कुमार सहित पूर्व सरपंच भंडार रीना देवी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें