वॉइस एयर मार्शल प्रज्वल सिंह रकवाल।
बिलावर। उपमंडल के रामपुर निवासी एयर वॉइस मार्शल प्रज्वल सिंह को युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। प्रज्वल सिंह रकवाल की इस उपलब्धि पर बिलावर इलाके में खुशी का माहौल है। ऑपरेशन सिंदूर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। 8 अक्टूबर को गाजियाबाद में आयोजित किए गए समारोह में एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने प्रज्वल सिंह रकवाल को सम्मानित किया। एयर वॉइस मार्शल को यह सम्मान राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके असाधारण योगदान रणनीतिक नेतृत्व और समर्पण के लिए दिया गया है। मौजूदा समय में एयर वाइस मार्शल तमिल नाडु में तैनात हैं। इलाके के एक होनहार अधिकारी को सम्मान मिलने से न केवल बिलावर बल्कि जिला कठुआ में खुशी का माहौल है। संवाद