नगरी। नगरी क्षेत्र के मीरपुर जग्गो में मंगलवार को तीन अज्ञात लोगों ने घर में घुस कर एक व्यक्ति पर हमल कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। घायल की पहचान देविंदर सिंह (35) पुत्र रोमेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने घायल को उप जिला अस्पताल नगरी पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद