फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुध नहीं लेने पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मी निराश

Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में बैठक कर सरकार के रवैये पर उठाए सवाल
विज्ञापन

कहा, इस बार भी दिवाली पर रोशन नहीं हो पाएंगे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नियमित करने सहित अन्य मांगों को लेकर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। सोमवार को कठुआ स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में बैठक कर हड़ताली कर्मचारियों ने सुध नहीं लेने पर सरकार के रवैये पर निराशा जताई है। साथ ही कहा कि इस बार भी दिवाली पर उनके घर रोशन नहीं हो पाएंगे।
हड़ताली कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान गगनदीप सिंह ने कहा कि एक देश में दो विधान और दो निशान का विरोध करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में अस्थायी कर्मचारियों के साथ दोहरा व्यवहार किया जा रहा है। कश्मीर संभाग में एसआरओ-64 के तहत अस्थायी कर्मचारियों को नियमित किया गया, जबकि जम्मू संभाग में आज भी 60 हजार से ज्यादा अस्थायी कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। एक साल से लगातार हड़ताल जारी है, लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। इससे लगता है कि वह अस्थायी कर्मचारियों के मसलों को हल नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थायी कर्मचारियों ने अपने भविष्य को देखते हुए भाजपा को समर्थन दिया था, लेकिन अब उनकी अनदेखी हो रही है। उन्होंने सरकार से सभी अस्थायी कर्मचारियों को जल्द नियमित करने की मांग उठाई है। इस मौके पर जयदेव, अमन शर्मा और शक्ति सिंह ने भी विचारा रखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें