फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते चक गोटा में चल रहे एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, नशा मुक्ति केंद्र के इनमेट्स ने आरोप लगाए हैं कि उनसे मारपीट की जाती है। आरोप लगाया कि पिटाई से ही युवक जसपाल सिंह निवासी नत्थू खैरा, बटाला पंजाब की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार मामले की तहकीकात की जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नशा मुक्ति केंद्र को किसकी अनुमति से चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें