कठुआ। जिले में अवैध शराब के उत्पादन, कारोबार और उपयोग को रोकने के लिए अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए आबकारी विभाग ने फिर 950 किलोग्राम लाहन को जब्त किया है। शनिवार को जिले के तीन अलग-अलग गांवों से बरामद की गई लाहन को टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया है।
आबकारी आयुक्त पंकज कुमार शर्मा के निर्देश और उप आबकारी आयुक्त (कार्यकारी), जम्मू कुसुम शर्मा के मार्गदर्शन में ईटीओ, आबकारी रेंज कठुआ, वीरेंद्र कुमार की ओर से गठित टीम में शामिल आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार और एसआई संजीव कुमार ने जिले के जखबड़ डांबरा और कंगडयाल इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थानों पर छिपाई गई लाहन को बरामद किया गया।