फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गोपाल फिर बने भाजपा जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय जनता पार्टी ने कठुआ, जसरोटा और हीरानगर विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी जिला अध्यक्ष की कमान एक बार फिर गोपाल महाजन को सौंप दी है। वहीं पहाड़ी जिला के रूप में बनी, बसोहली और बिलावर विधानसभा हल्कों के जिला अध्यक्ष के रूप में ठाकुर दर्शन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले के पहाड़ी इलाके में ठाकुर दर्शन सिंह के जिला प्रधान बनने के बाद जश्न मनाया गया। शीतलनगर ब्लॉक के रहने वाले दर्शन ठाकुर इलाके में अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने पार्टी और विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना का आभार जताया। कहा कि जिले के रूप में पहाड़ी इलाकों की जिम्मेदारी को वो पूरी तरह से निभाने का प्रयास करेंगे। संगठन की मजबूती और बेहतरी के लिए बूथ स्तर पर भी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें