हथकरधा एवं हैंडलूम निदेशालय द्वारा जिला स्तरीय एक्सपो में स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए उत?
- फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में पहली बार कठुआ एक्सपो का आयोजन केंद्र सरकार के हैंडलूम विकास कमीशन के सहयोग से किया जा रहा है। शुक्रवार को एक्सपो का उद्घाटन डीसी कठुआ राहुल पांडेय ने किया। जिला स्तरीय इस प्रदर्शनी में बसोहली पश्मीना के शॉल और मफलर से लेकर पट्टू, स्थानीय ऊन से बने शॉल, महिलाओं के लिए कुर्ते, चंबा के साथ-साथ बसोहली चित्रकला और बांस से बने फर्नीचर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
केंद्र सरकार के डेवलपमेंट कमीशन हैंडलूम की ओर से नेशनल हैंडलूम विकास योजना के तहत कारीगरों को जिला स्तर पर मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी को आयोजित किया गया। कठुआ शहर के बीच गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल चौक पर सजाए गए पंडाल भी राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। पंडाल में बिलावर, बसोहली, बनी के साथ-साथ हीरानगर और सांबा, जम्मू से भी कोआपरेटिव सोसाइटी भाग ले रही हैं। स्थानीय उत्पादों को वोकल फॉर लोकल के बैनर तले प्रदर्शित करने के साथ ही बेचा भी जा रहा है। जिला उपायुक्त को जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार के डेवलपमेंट कमीशन की ओर से यह जिला स्तरीय प्रदर्शनी आयोजित की गई है। बताया कि प्रदर्शनी का मकसद स्थानीय उत्पादों को मंच उपलब्ध करवाना है।